True progress of society lies in respecting, educating and empowering girls: Rekha Gupta
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि लड़कियां साक्षात शक्ति का स्वरूप हैं और उनके सम्मान, शिक्षा, सुरक्षा तथा सशक्तीकरण में ही समाज की सच्ची प्रगति है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महानवमी के अवसर पर परिवार के साथ कन्या पूजन किया और सभी लड़कियों के उज्ज्वल भविष्य तथा दिल्लीवासियों की सुख-समृद्धि की प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि हर बेटी को आगे बढ़ने और अपने सपने पूरे करने के समान अवसर देना ही कन्या पूजन की भावना को जीवन में उतारना है।
मुख्यमंत्री ने कहा, "दिल्ली सरकार हर बेटी की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।"