Traffic may be affected in central Delhi in view of the 'Lahra Do Tiranga' march.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) की ओर से शुक्रवार शाम को ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने अपराह्न तीन बजे से मध्य दिल्ली की कई सड़कों पर यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।
दिल्ली यातायात पुलिस की ओर से जारी परामर्श के अनुसार, यातायात की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर मार्गों में बदलाव किया जा सकता है।
परामर्श में कहा गया है कि संसद मार्ग, बाबा खड़क सिंह मार्ग, शहीद भगत सिंह मार्ग, पंचकुइयां रोड, बसंत लेन, चेल्म्सफोर्ड रोड, मिंटो रोड, बाराखंभा रोड, कस्तूरबा गांधी मार्ग, तिलक मार्ग और सिकंदरा रोड पर यातायात प्रभावित हो सकता है।
इसके अलावा जनपथ, रेल भवन, रफी मार्ग, सी-हेक्सागन, मंडी हाउस, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, गोल डाकखाना, अशोक रोड (जीपीओ से सी-हेक्सागन तक) और टॉलस्टॉय मार्ग पर भी यातायात प्रभावित होने की आशंका है।