आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राजस्थान पुलिस ने अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी के मामले में सोमवार को कोटा में तीन संदिग्धों को पकड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, कोटा शहर की पुलिस ने कोटा रेलवे स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। ये लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे थे।
कोटा पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई भाषा को बताया, "मुंबई पुलिस की सूचना पर कोटा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आज कोटा स्टेशन पर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है।"
कोटा की जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने संवाददाताओं को बताया कि पकड़े गए संदिग्धों में रेहान हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। रितिक मूल रूप से बेगू सराय का है लेकिन कुछ साल से मुंबई रह रहा है। एक अन्य नाबालिग है।
उन्होंने बताया कि संदिग्धों के कब्जे से कोई हथियार नहीं मिला है। उन्होंने तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस की टीम को सौंप दिया जाएगा जो कोटा आ रही है।