बंगाल में नयी भाजपा सरकार का शपथग्रहण नौ मई को होगा: समिक भट्टाचार्य

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 06-05-2026
Bengal will be sworn in on May 9: Samik Bhattacharya
Bengal will be sworn in on May 9: Samik Bhattacharya

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
भाजपा की पश्चिम बंगाल इकाई के प्रमुख समिक भट्टाचार्य ने बुधवार को कहा कि राज्य में नयी सरकार का शपथग्रहण समारोह नौ मई को आयोजित किया जाएगा।
 
भट्टाचार्य ने पत्रकारों को बताया कि शपथग्रहण समारोह मध्य कोलकाता स्थित ब्रिगेड परेड ग्राउंड में सुबह 10 बजे होगा।
 
उन्होंने कहा, ‘‘नयी भाजपा सरकार 9 मई को सुबह 10 बजे शपथ लेगी।’’
 
भाजपा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत कर दिया।