सारा दुतेर्ते पर महाभियोग के पक्ष में फिलीपीन संसद के निचले सदन ने मतदान किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-05-2026
The lower house of the Philippine Parliament voted to impeach Sara Duterte.
The lower house of the Philippine Parliament voted to impeach Sara Duterte.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
फिलीपीन की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा ने सोमवार को उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते के खिलाफ महाभियोग चलाने के पक्ष में मतदान किया। उन पर बेहिसाब संपत्ति रखने, सरकारी धन के दुरुपयोग और राष्ट्रपति की हत्या की धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

सदन में राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के सहयोगियों का बहुमत है। सदन में 255 सदस्यों ने महाभियोग चलाये जाने के पक्ष में मतदान किया जबकि 26 सदस्यों ने प्रस्ताव के खिलाफ मतदान किया, वहीं नौ सदस्य अनुपस्थित रहे।
 
उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते पूर्व राष्ट्रपति रोड्रिगो दुतेर्ते की बेटी हैं। सारा दुतेर्ते ने अपने खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों का विस्तार से जवाब नहीं दिया लेकिन उन्होंने कोई भी गलत कृत्य करने से इनकार किया है।