‘इंडिया’ गठबंधन को नेतृत्व के मुद्दे पर ध्यान देना होगा: शिवसेना (उबाठा) ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-02-2026
The 'India' alliance needs to address the leadership issue: Shiv Sena (Ubatha) targets Congress
The 'India' alliance needs to address the leadership issue: Shiv Sena (Ubatha) targets Congress

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
शिवसेना (उबाठा) ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस) में नेतृत्व परिवर्तन का मुद्दा फिर से उठ खड़ा हुआ है और इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।
 
उबाठा ने प्रत्यक्ष तौर पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन का नेतृत्व कौन करेगा, इस मुद्दे पर ध्यान देना होगा।
 
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पार्टी ने असंतुष्ट कांग्रेस सदस्यों और संप्रग से जुड़े लोगों की राय का हवाला दिया, जिन्होंने सुझाव दिया था कि विपक्षी गुट ‘इंडिया’ का नेतृत्व पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी या तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन को सौंप दिया जाना चाहिए।
 
शिवसेना (उबाठा) के मुखपत्र 'सामना' में एक संपादकीय में कहा गया, ‘‘ यह फैसला ममता, स्टालिन या किसी और के बारे में लिया जाना चाहिए।’’
 
संपादकीय में कहा गया कि चुनाव की घोषणा होने पर जागने और विपक्षी गठबंधन पर चर्चा करने के बजाय यह जरूरी है कि सहयोगियों के बीच विचार-विमर्श हो और सोच-समझकर निर्णय लिया जाए।
 
कांग्रेस, विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ का नेतृत्व कर रही है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन का मुकाबला करने के लिए बनाया गया था।