समाचारों के जरिए जीएनए से बिजली नहीं खरीदने के सरकार के फैसले की जानकारी मिली: बिजली मंत्री

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
The government's decision to not purchase power from GNA was learnt through news reports: Power Minister
The government's decision to not purchase power from GNA was learnt through news reports: Power Minister

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 केरलम के विद्युत मंत्री सनी जोसेफ ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें निजी कंपनी से बिजली नहीं खरीदने के राज्य सरकार के हालिया फैसले की जानकारी खबरों से मिली।
 
जोसेफ ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि उन्हें मीडिया में आई खबरों से पता चला कि मुख्यमंत्री ने बिजली खरीद के मुद्दे पर बिजली सचिव और केरलम राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के अध्यक्ष से बातचीत की थी।
 
उन्होंने कहा, ''मुख्यमंत्री मंत्रियों से ऊपर होते हैं। जरूरत पड़ने पर वह किसी भी विभाग के कामकाज में हस्तक्षेप कर सकते हैं। हालांकि, अंतिम फैसला मंत्रिमंडल ही करता है।''
 
जोसेफ ने कहा कि उन्होंने भी कई बार मुख्यमंत्री से बातचीत की है।
 
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार से हुई बिजली आपूर्ति की बदौलत राज्य अक्टूबर में बिजली की जरूरतों को पूरा कर सका।