पोप लियो 14वें ने अर्जेंटीना में यौन उत्पीड़न पीड़ितों से मुलाकात की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Pope Leo XIV meets with sexual abuse victims in Argentina
Pope Leo XIV meets with sexual abuse victims in Argentina

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
पोप लियो 14वें ने अर्जेंटीना की यात्रा के दौरान पादरियों के यौन उत्पीड़न का शिकार हुए लोगों से सोमवार को मुलाकात की।
 
अर्जेंटीना का कैथोलिक चर्च पादरियों द्वारा यौन उत्पीड़न और ऐसे मामलों पर पर्दा डालने के आरोपों को लेकर लंबे समय से विवादों में रहा है। इन मामलों में कुछ ऐसे भी हैं, जिनमें अर्जेंटीना में जन्मे पोप फ्रांसिस को हस्तक्षेप करना पड़ा था।
 
वेटिकन (रोमन कैथोलिक चर्च का विश्वव्यापी प्रशासनिक केंद्र और पोप का निवास स्थान) ने बताया कि लियो ने स्थानीय चर्च द्वारा चुने गए पादरियों और ‘‘चर्च संस्थानों’’ के यौन उत्पीड़न के पांच पीड़ितों के साथ पहले अलग-अलग और फिर सामूहिक रूप से मुलाकात की। यह बैठक करीब एक घंटे चली। इसके बाद पोप कैथोलिक विश्वविद्यालय, अर्जेंटीना के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हुए।
 
वेटिकन के प्रवक्ता माटेओ ब्रूनी के बयान के अनुसार, पोप लियो ने पीड़ितों की ‘‘दर्दभरी आपबीती सुनी और चर्च में सुधार के लिए उनके सुझावों पर ध्यान दिया।’’
 
बयान में अन्य पीड़ित समूहों की ओर से भी मुलाकात की इच्छा जताए जाने का उल्लेख करते हुए कहा गया, ‘‘पोप ने उन सभी के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है और चर्च के भी