The drug menace is spreading its reach to villages and cities: Delhi Chief Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंजाब में ‘नशे के संकट’ को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर शनिवार को निशाना साधा और दावा किया कि ‘नशे का दानव’ गांवों और शहरों में अपना विस्तार कर रहा है। उन्होंने भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार पर हालात को नियंत्रित करने में विफल रहने का आरोप लगाया।
दिल्ली की मुख्यमंत्री पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्यव्यापी नशा विरोधी चार यात्राओं में से दूसरी यात्रा को फतेहगढ़ साहिब से रवाना करने के लिए पहुंची हैं। इससे पहले, उन्होंने गुरु गोबिंद सिंह के छोटे साहिबजादों की शहादत से जुड़े गुरुद्वारा ज्योति स्वरूप साहिब में मत्था टेका।
गुप्ता ने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर भी जोरदार हमला करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पहले अलग-अलग विभागों में ‘‘हजारों करोड़ रुपये के घोटाले’’ किए। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने दिल्ली के पैसे से पंजाब पर कब्जा किया और पंजाब के संसाधनों का इस्तेमाल अपनी राष्ट्रीय राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं के लिए किया।
गुप्ता ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की और माताओं से बात की, जिनके बच्चों को नशे की लत में धकेल दिया गया है।