Tawde reviews BJP's election preparations, also visits ally Nishad Party chief's home
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश के प्रभारी विनोद तावड़े ने गोरखपुर के अपने तीन दिवसीय दौरे में आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की संगठनात्मक तैयारियों की समीक्षा की।
तावड़े राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में सहयोगी निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) के प्रमुख संजय निषाद के घर जाकर उनसे मुलाकात भी की। तावड़े ने भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व सांसद डॉ राधा मोहन दास अग्रवाल के आवास पर भी जाकर आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की।
भाजपा कार्यालय में, तावड़े ने पदाधिकारियों, चुने हुए प्रतिनिधियों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और मीडिया व सोशल मीडिया टीम के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। चर्चाओं का मुख्य केंद्र जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना, जनता से लगातार संपर्क बनाए रखना और राज्य चुनाव से पहले तैयारियों में तेजी लाना था।
भाजपा के बूथ-स्तरीय संगठन के महत्व पर जोर देते हुए तावड़े ने कहा कि पार्टी की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ताओं और क्षेत्र व जिला स्तर से लेकर बूथ स्तर तक फैले मजबूत ढांचे में निहित है।