Barapullah Phase-3 corridor connecting Mayur Vihar and AIIMS to open by September end
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने शनिवार को बताया कि बहुप्रतीक्षित बारापुला फेज-3 कॉरिडोर का उद्घाटन सितंबर के अंत तक होने की उम्मीद है।
सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 29 सितंबर को होने वाले उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।
इस परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और दक्षिण दिल्ली के बीच सुगम संपर्क उपलब्ध कराना है।
इसके तहत सिग्नल मुक्त मार्गों के जरिये मयूर विहार फेज-1 और एम्स को जोड़ा जाएगा।
नया फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा, जिससे करीब नौ किलोमीटर लंबे मार्ग का काम पूरा हो जाएगा।