देश आत्मनिर्भर नहीं, 'ट्रंप पर निर्भर' होता दिख रहा है: सिब्बल

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-02-2026
The country is not self-reliant, it seems to be 'dependent on Trump': Sibal
The country is not self-reliant, it seems to be 'dependent on Trump': Sibal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने शनिवार को भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “आत्मनिर्भर” बनाने के दावों के बावजूद देश अब “ट्रंप पर निर्भर” होता दिख रहा है।
 
सिब्बल ने सरकार पर यह आरोप भी लगाया कि उसने भारत की विदेश और आर्थिक नीतियों को अमेरिका के हिसाब से तय करने पर सहमति जताई है, जो भारत के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ।
 
निर्दलीय सांसद ने संवाददाताओं से कहा, “हम लगातार आत्मनिर्भर की बात सुनते रहे, अब लगता है कि यह ‘ट्रंप पर निर्भर’ हो गया है।
 
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्होंने नए प्रधानमंत्री कार्यालय ‘सेवा तीर्थ’ और केंद्रीय सचिवालय की दो इमारतों ‘कर्तव्य भवन 1 और 2’ का उद्घाटन किया, साथ ही पूछा कि लेकिन क्या उन्होंने देश के प्रति अपना “कर्तव्य” निभाया है?