The bravery of the martyrs inspires us to strengthen peace and security: Jammu and Kashmir Lieutenant Governor
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों को बुधवार को श्रद्धांजलि देते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा तथा बलिदान को नमन किया।
सिन्हा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, "मैं देश की सेवा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर हृदय से श्रद्धांजलि देता हूं। मैं उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और बलिदान को नमन करता हूं तथा उनके परिवारों के प्रति सम्मान और एकजुटता व्यक्त करता हूं।"
उन्होंने सुरक्षित और समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाकर शहीदों का सम्मान करने का आह्वान किया।
उपराज्यपाल ने कहा, "हमारे शहीदों का शौर्य हमें शांति, एकता और सुरक्षा मजबूत करने की प्रेरणा देता है। आइए, सुरक्षित, मजबूत और अधिक समृद्ध जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से प्रतिबद्ध होकर उन्हें सम्मान दें।"
राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस वर्ष 1959 में इसी दिन लद्दाख के हॉट स्प्रिंग क्षेत्र में चीनी सैनिकों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 जवानों की याद में मनाया जाता है।चंदननगर में विसर्जन प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।उसका विकल्प नहीं बन सकते।