आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने लोगों को बुधवार को विजयादशमी की बधाई दी और सभी के लिए सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
राज्यपाल रवि ने अपने संदेश में इस अवसर को बुराई पर अच्छाई की शाश्वत जीत का प्रतीक बताया, जो देवी दुर्गा की महिषासुर पर और भगवान राम की रावण पर विजय में परिलक्षित होती है।
उन्होंने कहा कि विजयादशमी लोगों को साहस, आस्था और दृढ़ संकल्प के साथ अधर्म के खिलाफ खड़े होने तथा सत्य और न्याय को बनाए रखने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा, ‘‘मां दुर्गा का दिव्य आशीर्वाद हर परिवार में सुख, शांति और समृद्धि लाए। यह हमें एक गौरवशाली बंगाल और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए नयी शक्ति और दृढ़ संकल्प प्रदान करे। शुभो बिजोय! जय मां दुर्गा! जय श्री राम!’’
मुख्यमंत्री ने बुराई के विनाश और परोपकारी शक्तियों की जीत की कामना की। साथ ही, उन्होंने बंगाल की विरासत, सद्भाव और भाईचारे पर जोर दिया।
राज्य के लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए मुख्यमंत्री ने सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
उन्होंने यह आशा जताई कि बंगाल की विरासत, सद्भाव और भाईचारे के बंधन और मजबूत होंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘शुभो बिजोय।’’प्रतिफल घटने से रुपये को समर्थन मिल सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की ऊंची कीमतें और विदेशी संस्थागत निवेशकों की निकासी रुपये की बढ़त को सीमित कर सकती हैं।’’