सेना की पश्चिमी कमान के कमांडर ने जम्मू सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 21-10-2026
Army's Western Command Commander visits forward areas in Jammu sector
Army's Western Command Commander visits forward areas in Jammu sector

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
थलसेना की पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह ने जम्मू सेक्टर के अग्रिम इलाकों का दौरा कर सैनिकों से बातचीत की और उनके अटूट समर्पण, दृढ़ मनोबल एवं उत्कृष्ट युद्धक तैयारियों की सराहना की। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को अपने दौरे में सैन्य कमांडर पारंपरिक शस्त्र पूजन में भी शामिल हुए। यह अनुष्ठान भारतीय सेना की सदियों पुरानी योद्धा परंपरा का प्रतीक है और सैनिकों, उनके शस्त्रों तथा राष्ट्र की रक्षा के कर्तव्य के बीच पवित्र संबंध को और मजबूत करता है।
 
उन्होंने बताया कि इस अनुष्ठान ने भारतीय सेना की अपनी समृद्ध परंपराओं को बनाए रखने, कर्तव्य के प्रति अडिग रहने और किसी भी सैन्य चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।
 
अधिकारियों के अनुसार, सेना कमांडर ने क्षेत्र में अभियानगत तैयारियों और सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए स्थानीय सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक भी की।