terrorist organization were attached in Baramulla, Jammu and Kashmir.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में बृहस्पतिवार को पुलिस ने एक स्कूल समेत प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात-ए-इस्लामी से जुड़ी कई संपत्तियां कुर्क कीं। पुलिस ने यह जानकारी दी।
एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने उत्तरी कश्मीर जिले के सोपोर क्षेत्र में दो इमारतों, छह दुकानों और दो कनाल जमीन को कुर्क किया।
उन्होंने बताया कि सोपोर थाने में यूएपीए की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले की जांच के दौरान इन संपत्तियों का पता चला था।
प्रवक्ता ने कहा कि निरंतर जांच, सरकारी और राजस्व रिकॉर्ड की पड़ताल एवं संबंधित प्रशासनों से पुष्टि हुई कि इन परिसरों का संबंध जमात-ए-इस्लामी से है।