राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 05-03-2026
Temperatures above normal in most parts of Rajasthan
Temperatures above normal in most parts of Rajasthan

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को अभी से तेज गर्मी का अहसास होने लगा है।
 
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के जयपुर केंद्र के अनुसार इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है।
 
इसने कहा कि बृहस्पतिवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर में दर्ज किया गया जो सामान्य से 6.3 डिग्री अधिक है।
 
केंद्र के अनुसार वर्तमान में गुजरात और उससे सटे अरब सागर क्षेत्र के ऊपर एक प्रतिचक्रवाती तंत्र बना हुआ है जिसके प्रभाव से आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ोतरी होने की संभावना है।
 
इसने कहा कि राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से आठ डिग्री सेल्सियस अधिक रहेगा। राज्य के दक्षिण-पश्चिमी भागों में आठ से 10 मार्च के दौरान कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज होने की पूरी संभावना है।