तमिलनाडु सरकार ने नमक श्रमिकों के लिए मानसून राहत में वृद्धि की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 16-11-2026
Tamil Nadu government announces increase in monsoon relief for salt workers
Tamil Nadu government announces increase in monsoon relief for salt workers

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु सरकार ने राज्य में पंजीकृत नमक उत्पादन श्रमिकों के लिए मानसून राहत सहायता 5,000 रुपये से बढ़ाकर 7,000 रुपये प्रति परिवार करने की सोमवार को घोषणा की।
 
प्रति परिवार सालाना 2,000 रुपये की बढ़ोतरी का लाभ उन श्रमिकों को मिलेगा जो 'तमिलनाडु मैनुअल वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर बोर्ड' में पंजीकृत नमक उत्पादन केंद्रों (सॉल्ट पैन) में कार्यरत हैं।
 
यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने यह निर्देश जारी किया, जिससे बारिश के मौसम में आजीविका की सुरक्षा के संबंध में श्रमिकों की बहुत पुरानी मांग पूरी हुई।
 
यह आदेश 25 अगस्त, 2026 को विधानसभा में उद्योग मंत्री एस. कीर्तना द्वारा की गई एक महत्वपूर्ण घोषणा के बाद आया है। यह बढ़ोतरी राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य पूरे राज्य में मजदूरों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना है।
 
विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मानसून के दौरान नमक का उत्पादन पूरी तरह से रुक जाता है, जिससे हजारों मजदूरों की नियमित आय बंद हो जाती है। इस मौसमी नुकसान की भरपाई के लिए, 'तमिलनाडु मैनुअल वर्कर्स सोशल सिक्योरिटी एंड वेलफेयर बोर्ड' में पंजीकृत नमक उत्पादन केंद्रों के मजदूरों के परिवारों को बढ़ी हुई वार्षिक सहायता राशि दी जाएगी।’’
 
वित्त वर्ष 2026–2027 के दौरान, नमक श्रमिकों के कुल 23,979 परिवार इस नियमित वार्षिक योजना से लाभान्वित होने वाले हैं।