Tamil Nadu CM Vijay inaugurates Periyar Knowledge Centre, also holds roadshow in Coimbatore
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को यहां गांधीपुरम में डॉ. नंजप्पा रोड पर सात एकड़ क्षेत्र में फैले ‘पेरियार अरिवुलगम’ और विज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया।
इस परियोजना पर 300 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। इसमें भवन निर्माण पर 245 करोड़ रुपये और पुस्तकों तथा ई-पुस्तकों के लिए 50 करोड़ रुपये शामिल हैं।
द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) की पूर्ववर्ती सरकार ने शिक्षा और ज्ञान के केंद्र के रूप में इस परियोजना की परिकल्पना की थी और इसका काम शुरू कराया था।
समाज सुधारक ‘पेरियार’ ई. वी. रामासामी के नाम पर बने इस आठ मंजिला परिसर का उद्देश्य शिक्षा, विज्ञान की पढ़ाई और अनुसंधान को बढ़ावा देना है।