तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने नए सचिवालय-विधानसभा परिसर की योजना का किया ऐलान

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 03-09-2026
Tamil Nadu CM announces plans for new Secretariat-Assembly complex
Tamil Nadu CM announces plans for new Secretariat-Assembly complex

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने बृहस्पतिवार को चेन्नई में 1,200 करोड़ रुपये की लागत से नए विधानसभा-सह-सचिवालय एकीकृत परिसर के निर्माण की योजना की घोषणा की।
 
इस घोषणा के साथ ही सरकार के ऐतिहासिक फोर्ट सेंट जॉर्ज से बाहर निकलने के फैसले के संकेत मिले हैं, जहां वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा और सचिवालय के महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय स्थित हैं।
 
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस आधुनिक एकीकृत परिसर में राज्य सरकार के सभी विभागों के कार्यालय होंगे। इसे करीब 20 लाख वर्ग फुट के निर्मित क्षेत्र में लगभग 1,200 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से स्थापित किया जाएगा।
 
मुख्यमंत्री ने विधानसभा में नियम 110 के तहत कई घोषणाएं करते हुए बताया कि राज्य सरकार चेन्नई में ‘तमिलनाडु ओलंपिक सिटी’ और ‘मोटर स्पोर्ट्स सिटी’ भी स्थापित करेगी।