सीएमआरएल मामला: ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री विजयन को 23 अक्टूबर को पूछताछ के लिए बुलाया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-10-2026
CMRL case: ED summons former CM Vijayan for questioning on October 23
CMRL case: ED summons former CM Vijayan for questioning on October 23

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को केरलम विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पिनराई विजयन के आवास के बाहर समन चस्पा कर उन्हें सीएमआरएल से जुड़े धनशोधन मामले में पूछताछ के लिए 23 अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया।
 
ईडी ने राज्य पुलिस द्वारा हाल में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर मामला दर्ज करने के बाद शुक्रवार को धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत समन जारी किया था।
 
शनिवार को कोच्चि से आये ईडी के एक अधिकारी ने यहां बेकरी जंक्शन के निकट स्थित पूर्व मुख्यमंत्री विजयन के आवास पर जाकर समन को प्रवेश द्वार के पास चस्पा कर दिया।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह कदम इसलिए उठाया गया, ताकि विजयन को समन मिलना सुनिश्चित हो सके और वह निर्देशानुसार पूछताछ के लिए पेश हों।
 
उन्होंने बताया कि अधिकारियों के पहुंचने के समय विजयन अपने आवास पर मौजूद नहीं थे।