Strict legal action should be taken against those responsible for armed attacks in Manipur: Congress MP Akoijam
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
मणिपुर से लोकसभा सदस्य अंगोमचा बिमोल अकोइजाम ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में सशस्त्र हमलों और अशांति फैलाने में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
बिमोल ने उखरुल जिले में हालिया हिंसक घटनाओं के मद्देनजर यह बात कही।
केशमथोंग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद ने संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया और हथियारों के खुले प्रदर्शन को सामान्य मानने के प्रति लोगों को आगाह किया।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें संवाद की जरूरत है और यह पहचानना होगा कि कौन बातचीत के खिलाफ है। सभी के राजनीतिक मुद्दे हो सकते हैं, लेकिन खुलेआम हथियार लेकर घूमने को सामान्य नहीं कहा जा सकता। इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।’’
उनकी यह टिप्पणी उखरुल जिले के हिंसा-प्रभावित लितान गांव में बृहस्पतिवार सुबह 24 घंटे की शांति के बाद फिर से गोलीबारी और आगजनी की घटनाओं के बाद आई।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘क्षेत्र में गोलीबारी की आवाज सुनी गई। दोनों ओर से गोलियां चलाई गईं। कुछ असामाजिक तत्वों ने इलाके में कुछ मकानों को आग के हवाले कर दिया।’’