Chhattisgarh is working to conserve wild buffalo; tiger population rises to 35: Minister
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार राज्य पशु जंगली भैंसा के संरक्षण के लिए एक विशेष योजना तैयार कर रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य के बीजापुर जिले में इंद्रावती बाघ अभयारण्य में 14 से 17 जंगली भैंसे देखे गए हैं।
नवा रायपुर अटल नगर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद सभागार में अपने विभाग की दो साल की उपलब्धियों पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कश्यप ने कहा कि राज्य में बाघों की संख्या 2022 में 17 थी, जो बढ़कर 35 हो गयी है।
राज्य ने वन संरक्षण, हरित आवरण के विस्तार, वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण अनुकूल पर्यटन विकास और वनवासियों की आजीविका वृद्धि में उल्लेखनीय प्रगति की है।
मंत्री ने कहा कि राज्य पक्षी पहाड़ी मैना के संरक्षण के लिए स्थानीय युवाओं को 'मैना मित्र' के रूप में जोड़ा गया है, जिसके परिणामस्वरूप 600 से 700 राज्य पक्षी देखे गए हैं।
राज्य में बाघों की संख्या 17 से बढ़कर 2022 में 35 हो गयी है।
मंत्री ने कहा कि बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें अन्य अभयारण्यों से स्थानांतरित करने की भी अनुमति मिल गई है।
उन्होंने कहा कि बाघ संरक्षण प्रयासों को मजबूत करने के लिए राज्य में एक नया बाघ अभयारण्य गुरु घासीदास-तमोर पिंगला बाघ अभयारण्य बनाया गया है।