ठाणे में चोरी की कार जब्त, चालक ने पुलिस को कुचलने की कोशिश की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 13-05-2026
Stolen car seized in Thane, driver tries to run over police
Stolen car seized in Thane, driver tries to run over police

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 कर्नाटक से चोरी हुई एक कार को महाराष्ट्र के ठाणे में तेज रफ्तार के साथ पीछा करने के बाद जब्त कर लिया गया। इस दौरान चालक ने पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर कुचलने की कोशिश की। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (यातायात) पंकज शिरसाट के मुताबिक, घटना रविवार रात को हुई।
 
उन्होंने बताया, "यातायात नियंत्रण कक्ष ने हमारी टीम को कर्नाटक के नंबर वाली चोरी की एक कार के नवी मुंबई की ओर से ठाणे शहर में प्रवेश करने की सूचना दी।"
 
पुलिस अधिकारी आशा हके सहित अन्य कर्मियों ने गोल्डन डाइज क्रॉस के पास वाहन को रोकने की कोशिश की।
 
शिरसाट के अनुसार, "रुकने के बजाय, चालक पुलिसकर्मियों को कार से टक्कर मारते हुए घोड़बंदर रोड की ओर निकल गया।’’
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद हके ने एक 'डिलीवरी बॉय' से मोटरसाइकिल लेकर 7 से 8 किलोमीटर तक कार का पीछा किया। इस दौरान चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बार-बार पुलिसकर्मियों और अन्य वाहनों को टक्कर मारने की कोशिश की।
 
अधिकारी के मुताबिक, आखिरकार पुलिस विजय गार्डन सिग्नल के पास कार को रोकने में सफल रही लेकिन आरोपी वहां का छोड़कर फरार हो गया।
 
चालक की तलाश जारी है।