Stolen and lost items worth Rs 1.47 crore returned to their owners in Navi Mumbai
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
नवी मुंबई पुलिस ने सोने के आभूषणों और 180 से अधिक मोबाइल फोन समेत चोरी हुआ और खोया 1.47 करोड़ रुपये मूल्य का सामान उसके असली मालिकों को लौटा दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, लौटाए गए सामान में वाशी, सानपाड़ा और तुर्भे में दर्ज 11 अलग-अलग मामलों में बरामद सोने के आभूषण, ऑटो रिक्शा, दोपहिया वाहन और टेंपो समेत चोरी के आठ वाहन, 186 मोबाइल फोन तथा एक लैपटॉप शामिल हैं।
पुलिस उपायुक्त (जोन-एक) विजय खरात ने बताया कि लौटाए गए सामान का कुल मूल्य 1.47 करोड़ रुपये है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चोरी की घटनाओं का पता लगाने में जुटे जांच अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के काम की सराहना की। उन्होंने लोगों से साइबर अपराध, ऑनलाइन धोखाधड़ी और रोजमर्रा की सुरक्षा से जुड़े जोखिमों के प्रति सतर्क रहने की अपील भी की।