श्रीलंका ने टी20 विश्व कप मेंन्यूजीलैंड को हराया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
Sri Lanka beat New Zealand in T20 World Cup
Sri Lanka beat New Zealand in T20 World Cup

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
श्रीलंका ने महिला टी20 विश्व कप के मैच में आखिरी ओवर में शानदार वापसी करके गत चैम्पियन न्यूजीलैंड को हरा दिया ।

विश्व कप में न्यूजीलैंड पर श्रीलंका की यह पहली जीत है । उसके लिये नीलाक्षिका सिल्वा और कौशिनी नुथियांगना ने 28 गेंद में 48 रन की नाबाद साझेदारी करके 151 रन के लक्ष्य तक दो गेंद और पांच विकेट बाकी रहते पहुंचाया ।
 
न्यूजीलैंड को पहले दो ग्रुप मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा है । टूर्नामेंट के इतिहास में दो हार के बाद एक ही टीम सेमीफाइनल तक पहुंची है जो दक्षिण अफ्रीका की थी जिसने 2023 में यह कमाल किया था ।
 
दूसरे मैच में इंग्लैंड ने आयरलैंड को चार विकेट से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की ।
 
आयरलैंड ने नौ विकेट पर 118 रन बनाये थे और इंग्लैंड ने 17 . 3 ओवर में छह विकेट पर 119 रन बना लिये ।