दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का ‘खुद उद्घाटन’ करके जनता के लिए खोला

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-06-2026
Delhi: AAP MLA 'self-inaugurates' Kondli Bridge and opens it for the public
Delhi: AAP MLA 'self-inaugurates' Kondli Bridge and opens it for the public

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 

 
 आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार ने पूर्वी दिल्ली के कोंडली क्षेत्र में नवनिर्मित पुल का किसी औपचारिक सरकारी समारोह से पूर्व ‘‘खुद ही उद्घाटन करके’’ उसे आम लोगों के लिए खोल दिया।
 
कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों के साथ पुल स्थल पर पहुंचकर इस संरचना का लोकार्पण कर दिया।
 
कुमार ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘कोंडली पुल पर लंबे समय से बनी हुई यातायात जाम की समस्या से राहत देने के लिए निर्मित बहुप्रतीक्षित नए पुल का स्थानीय निवासियों और पार्टी सहयोगियों की मौजूदगी में उद्घाटन करके इसे जनता को समर्पित किया गया।’’
 
उन्होंने कहा कि इस पुल से कोंडली विधानसभा क्षेत्र के लाखों यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और यातायात का दबाव कम होगा।
 
कुमार ने कहा, ‘‘यह पुल क्षेत्र में सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और यातायात जाम कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।’’
 
इस घटनाक्रम पर लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।