Shivaji-Tipu Sultan remark controversy: Congress claims BJP leader changed stance for political reasons
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के नेता सचिन सावंत ने मंगलवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मुंबई इकाई के अध्यक्ष अमित सातम ने पहले यहां एक सड़क का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया था लेकिन अब राजनीतिक कारणों से अपना रुख बदल लिया।
सावंत ने सातम के उस दावे को खारिज कर दिया कि 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान के नाम का भाजपा ने हमेशा विरोध किया था। उन्होंने इसे ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ करार दिया।
कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल को छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने के लिए आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।
पिछले सप्ताह विवाद शुरू होने के बाद सातम ने भी सपकाल पर निशाना साधा था।
भाजपा नेता ने मंगलवार को कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की तुलना टीपू सुल्तान से करने के लिए सपकाल को ‘अपनी नाक जमीन पर रगड़कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए’।
कांग्रेस की राज्य इकाई के प्रवक्ता सावंत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में दावा किया कि सातम ने पहले मुंबई में एक सड़क का नाम टीपू सुल्तान के नाम पर रखने के प्रस्ताव का समर्थन किया था।
उन्होंने सातम के उस दावे को भी खारिज कर दिया कि इस नाम का हमेशा विरोध होता रहा। सावंत ने इसे ‘तथ्यात्मक रूप से गलत’ और राजनीतिक कारणों से रुख में बदलाव बताया।