Shehzad Poonawalla urges BJP to accept his resignation, writes second letter to Naveen
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सोमवार को कहा कि उन्होंने पार्टी में सभी पदों और इसकी प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
पूनावाला ने कहा कि उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा सौंप दिया है और उनसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध किया है।
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपना इस्तीफा भी पोस्ट किया जिसमें लिखा था कि उन्होंने 30 जुलाई को नवीन को पत्र लिखकर ‘‘निजी और आर्थिक परिस्थितियों के कारण’’ भाजपा में सभी पदों और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ‘‘बिना किसी शर्त के इस्तीफा’’ देने की पेशकश की थी।
नवीन को लिखे पत्र में पूनावाला ने कहा कि इस्तीफा तुरंत स्वीकार नहीं करने और उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह करने के पार्टी के रुख से वह काफी भावुक हो गए हैं।