मप्र के गजेन्द्र पटेल को भाजपा का राष्ट्रीय महासचिव, लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-08-2026
Gajendra Patel of Madhya Pradesh was made the National General Secretary of BJP
Gajendra Patel of Madhya Pradesh was made the National General Secretary of BJP

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मध्यप्रदेश की खरगोन-बड़वानी लोकसभा सीट से सांसद गजेन्द्र पटेल को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष रहे लाल सिंह आर्य को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से घोषित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में मध्यप्रदेश के खजुराहो से लोकसभा सदस्य विष्णु दत्त शर्मा, राज्यसभा सदस्य बंशी लाल गुर्जर और कविता पाटीदार तथा प्रदेश मीडिया विभाग के प्रभारी आशीष उषा अग्रवाल के नाम भी शामिल हैं।
 
कविता पाटीदार को जहां राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है, वहीं शर्मा को सभी मोर्चों का संयोजक बनाया गया है। गुर्जर को किसान मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि अग्रवाल को मीडिया विभाग का सह-संयोजक नियुक्त किया गया है।
 
लाल सिंह आर्य की जगह बिहार के शिवेश कुमार राम को भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाया गया है।