आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार को शनिवार को मुंबई के एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उन्हें सीने और श्वसन संबंधी संक्रमण के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
पवार (85) इसके बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल के पास स्थित अपने आवास के लिए रवाना हो गए। वह पिछले तीन दिनों से इस अस्पताल में भर्ती थे।
कांग्रेस नेता सुशील कुमार शिंदे, बालासाहेब थोराट और राकांपा नेता दिलीप वलसे पाटिल शुक्रवार रात पूर्व केंद्रीय मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
उद्योगपति गौतम अदाणी और राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल भी उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे।
पवार को शुरू में दो नवंबर को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया था और चार नवंबर को वहां से छुट्टी दे दी गई थी। उसी दिन उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।