आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की दिल्ली विश्वविद्यालय इकाई ने राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों के विरोध में शुक्रवार को नॉर्थ कैंपस में मार्च निकाला।
यह मार्च हाल में हुई आस्था कुंज में सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसरों और उनके आसपास महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच आयोजित किया गया।
मार्च कला संकाय से शुरू हुआ, जहां एसएफआई के सदस्यों ने दिल्ली में महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई।
छात्र संगठन ने ‘‘दिल्ली को फिर सुरक्षित बनाएं’’ शीर्षक के तहत प्रदर्शन का आह्वान किया था और महिलाओं को निशाना बनाकर किए जाने वाले अपराधों के खिलाफ प्रदर्शन में छात्रों से शामिल होने की अपील की थी।
हंगामे के बीच उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही शाम चार बजे तक स्थगित कर दी।
बीजद एमएमडीआर संशोधन अधिनियम को वापस लेने की मांग के साथ-साथ स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में हुई गलतियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहा है और गोंड के इस्तीफे की मांग कर रहा है।