कश्मीर में कड़ाके की ठंड, कई स्थानों पर मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 08-01-2026
Severe cold prevails in Kashmir, many places record season's coldest night
Severe cold prevails in Kashmir, many places record season's coldest night

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 कश्मीर में कड़ाके की ठंड का प्रकोप और बढ़ गया है। घाटी के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान में आई भारी गिरावट के कारण श्रीनगर सहित कई स्थानों पर इस मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भीषण ठंड के कारण प्रसिद्ध डल झील समेत कई जल निकायों के किनारे जम गए।
 
उन्होंने बताया कि श्रीनगर में बुधवार रात न्यूनतम तापमान शून्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो मंगलवार रात के तापमान (शून्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस नीचे) से 3.5 डिग्री कम था।
 
अधिकारियों ने बताया कि यह इस मौसम में शहर की अब तक की सबसे ठंडी रात रही और न्यूनतम तापमान मौसम के औसत से 3.2 डिग्री कम था।
 
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में स्थित पर्यटक स्थल सोनमर्ग, जम्मू कश्मीर में अब तक का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 9.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में रात का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इस सर्दी में गुलमर्ग में अब तक का सबसे कम रात का तापमान है।