Senior Congress leader and former Governor D.Y. Patil passes away
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं बिहार तथा त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल डी.वाई. पाटिल का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
वह 92 वर्ष के थे। राज्य में कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना करा चुके वरिष्ठ नेता के परिवार में उनके बेटे सतेज पाटिल, संजय पाटिल और अजिंक्य पाटिल हैं। सतेज पाटिल, पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता हैं।
कोल्हापुर निवासी पाटिल शिक्षा क्षेत्र पर अपना ध्यान केंद्रित करने से पहले 1967 से 1978 तक विधायक रहे। उन्होंने ‘डी वाई पाटिल विश्वविद्यालय’ की स्थापना की जो चिकित्सा, इंजीनियरिंग और कई अन्य विषयों में पाठ्यक्रम संचालित करता है।
पद्म श्री से सम्मानित पाटिल ने त्रिपुरा और बिहार के राज्यपाल के रूप में सेवाएं दी थीं तथा उनके पास पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी था।