जम्मू कश्मीर के डोडा में तलाश अभियान जारी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-02-2026
Search operation underway in Jammu and Kashmir's Doda
Search operation underway in Jammu and Kashmir's Doda

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में डोडा जिले के एक दूरदराज इलाके में तीन व्यक्तियों की संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद बुधवार को तलाश अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
 
अधिकारियों ने बताया कि विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के संयुक्त दल ने बुधवार सुबह थाथरी क्षेत्र के कटासू और डोनाडी में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया।
 
उन्होंने बताया कि तलाश अभियान जारी है लेकिन अब तक संदिग्ध व्यक्तियों से आमना-सामन नहीं हुआ है। इन व्यक्तियों को मंगलवार देर रात इलाके में घूमते हुए देखा गया था।