आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा अत्यधिक भारी बारिश का ‘रेड अलर्ट’ जारी किए जाने के बाद बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने शनिवार को महानगर के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में दोपहर की पाली के लिए अवकाश घोषित कर दिया।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक प्रवक्ता ने बताया कि अत्यधिक भारी बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया गया।
उन्होंने बताया कि शहर के कई हिस्सों में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच बीएमसी ने नागरिकों से जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है।
आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी करते हुए दिन में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी।
मानसून के देर से पहुंचने के बावजूद देश की वित्तीय राजधानी में इस सप्ताह की शुरुआत से भारी बारिश हो रही है।
मुंबई के कई हिस्सों में शनिवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटों के दौरान 100 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई।
नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, उपनगरीय लोकल ट्रेन सहित सार्वजनिक परिवहन सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। हालांकि, यात्रियों ने रेल सेवाओं में देरी की शिकायत की है।
इस बीच, ‘आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन’ (आइसा) से जुड़े छह विद्यार्थी भी जंतर-मंतर पर अलग मंच से अपना अनशन जारी रखे हुए हैं।
कॉजपा का यह आंदोलन नीट सहित परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं के विरोध में 20 जून को शुरू हुआ था।