आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय : राष्ट्रपति

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 31-10-2026
Sardar Patel's contribution as the chief architect of modern India is unforgettable: President
Sardar Patel's contribution as the chief architect of modern India is unforgettable: President

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को ‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा तथा आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
 
राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि देश के एकीकरण और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के निर्माण में सरदार पटेल की ऐतिहासिक भूमिका रही।
 
गुजरात के नडियाद में 1875 में आज ही के दिन जन्मे पटेल ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई थी। उनकी जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
 
मुर्मू ने कहा, “‘लौह पुरुष’ सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मैं उन्हें सादर नमन करती हूं। स्वतंत्रता संग्राम के अग्रणी योद्धा और आधुनिक भारत के प्रमुख शिल्पकार के रूप में उनका योगदान अविस्मरणीय है।”
 
उन्होंने कहा कि राष्ट्र की एकता और अखंडता में उनके अतुलनीय योगदान के सम्मान में उनकी जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।