महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल वाहन बिक्री मई में 20 प्रतिशत बढ़कर 99,636 इकाई

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 01-06-2026
 sales increased by 20 percent to 99,636 units in May
sales increased by 20 percent to 99,636 units in May

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली 


 
महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड की निर्यात सहित कुल वाहन बिक्री मई में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 99,636 इकाई हो गई।
 
मोटर वाहन विनिर्माता कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि यूटिलिटी वाहन खंड में कंपनी ने घरेलू बाजार में 58,021 इकाइयों की बिक्री की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत अधिक है। निर्यात सहित कुल यूटिलिटी वाहन बिक्री 59,573 इकाई रही।
 
कंपनी सूचना के अनुसार, घरेलू बाजार में वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 19 प्रतिशत बढ़कर 24,079 इकाई हो गई।
 
महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (मोटर वाहन विभाग) नलिनीकांत गोल्लागंटा ने कहा, “ मई में हमने एसयूवी की 58,021 इकाइयों की बिक्री की जो 11 प्रतिशत की वृद्धि है। कुल वाहन बिक्री 20 प्रतिशत बढ़कर 99,636 इकाई रही। हमारे समूचे खंड में मांग बनी हुई है। हालांकि कुछ आपूर्तिकर्ताओं के यहां कार्यबल की कमी के कारण आपूर्ति शृंखला संबंधी चुनौतियां सामने आई हैं।’’