एसएएफ सम्मेलन में विमानन ईंधन के पर्यावरण अनुकूल विकल्पों पर होगी चर्चा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-08-2026
SAF conference to discuss environmentally friendly alternatives to aviation fuel
SAF conference to discuss environmentally friendly alternatives to aviation fuel

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 देश में पर्यावरण अनुकूल विमान ईंधन (एसएएफ) के उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों के बीच दूसरे एसएएफ सम्मेलन में उद्योग जगत से जुड़े लोगों, विशेषज्ञों समेत 25 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
सम्मेलन के आयोजक गैर-लाभकारी संगठन एसएएफ एसोसिएशन की ओर से मंगलवार को जारी बयान के अनुसार, 28-29 सितंबर को यहां आयोजित बैठक में 1,000 से अधिक प्रतिनिधियों, 100 से अधिक वैश्विक वक्ताओं तथा विमानन, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, निवेश और वित्त क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है।
 
बयान के अनुसार, ‘इंडिया एसएएफ सम्मेलन, 2026’ भारत के उभरते पर्यावरण अनुकूल विमान ईंधन परिवेश को वैश्विक और दक्षिण एशियाई बाजारों से जोड़ने वाला एक प्रमुख मंच होगा।
 
एसएएफ एसोसिएशन के महासचिव रोहित कुमार ने बयान में कहा, ‘‘भारत के पास टिकाऊ विमान ईंधन के क्षेत्र में वैश्विक केंद्र बनने का अवसर है, लेकिन इसके लिए केवल लक्ष्य तय कर देना काफी नहीं होगा। इसके लिए सरकार, उद्योग, प्रौद्योगिकी, वित्त और वैश्विक भागीदारों को साथ लाकर एक पूर्ण परिवेश विकसित करना होगा।’’