शबरिमला तीर्थयात्री भारतीय डाक के जरिए अपने घर भेज सकते हैं प्रसाद

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-11-2026
Sabarimala pilgrims can send prasad to their homes through India Post.
Sabarimala pilgrims can send prasad to their homes through India Post.

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
शबरिमला आने वाले श्रद्धालु जल्द ही भारतीय डाक सेवा के जरिए 'अरवना पायसम' और मंदिर के अन्य प्रसाद अपने घर भेज सकेंगे। इसके लिए डाक विभाग, त्रावणकोर देवस्वओम बोर्ड के साथ मिलकर पहाड़ी पर स्थित इस मंदिर में 24 घंटे खुला रहने वाला एक विशेष बुकिंग काउंटर स्थापित कर रहा है।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि आगामी मंडल-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के लिए यह सुविधा शुरू की जा रही है, ताकि देश भर के भक्तों को डाक विभाग की 'स्पीड पोस्ट पार्सल' सेवा के जरिए प्रसाद उनके घर तक आसानी से पहुंचाया जा सके।
 
मंडल तीर्थयात्रा 17 नवंबर से शुरू होगी, जो 41 दिन तक चलती है।
 
विशेष पार्सल बुकिंग केंद्र शबरिमला मंदिर परिसर में देवस्वओम बोर्ड के 'अरवना' और अप्पम काउंटर के साथ काम करेगा।
 
'अरवना' मुख्य रूप से चावल, गुड़ और घी से तैयार किया जाने वाला एक मीठा प्रसाद है। यह शबरिमला मंदिर में सबसे अधिक मांग वाले प्रसादों में से एक है। इस पहाड़ी मंदिर में अप्पम भी एक अन्य मीठा प्रसाद है।