On Children's Day, Shubhendu stressed on education and nutrition for every child.
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने शनिवार को इस बात पर जोर दिया कि हर बच्चे के लिए शिक्षा, पोषण और उचित मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने बाल दिवस के अवसर पर ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि हर बच्चे का पालन-पोषण इस तरह किया जाना चाहिए कि वह जिम्मेदार नागरिक बने और देश की प्रगति में योगदान दे।
बाल दिवस देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।
शुभेंदु ने कहा, ‘‘बाल दिवस पर, मेरी कामना है कि हर बच्चे को शिक्षा, पोषण और मार्गदर्शन मिले, ताकि उनका सही ढंग से पालन-पोषण हो सके और वे बड़े होकर ऐसे योग्य नागरिक बनें, जो हमारे देश की प्रगति में योगदान दें।’’
उन्होंने कहा कि हर युवा को उचित माहौल में बड़े सपने देखने, सीखने और आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।