अरुणाचल का जयरामपुर तीसरी बार बना राज्य का सबसे स्वच्छ शहर

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 14-11-2026
Jairampur in Arunachal Pradesh became the state's cleanest city for the third time
Jairampur in Arunachal Pradesh became the state's cleanest city for the third time

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले के जयरामपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 के तहत राज्य का स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। स्वच्छता, साफ-सफाई और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में लगातार किए जा रहे प्रयासों के लिए शहर को यह सम्मान तीसरी बार मिला है।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इससे पहले शहर को 2022-23 और 2024-25 में भी इसी तरह का सम्मान मिल चुका है।
 
अधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि स्थानीय प्रशासन, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, शहरी विकास अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है।
 
हाल ही में नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशभर में स्वच्छता और साफ-सफाई के क्षेत्र में उत्कृष्ट पहल को सम्मानित करते हुए पुरस्कार प्रदान किए।