प्रकृति के प्रति सम्मान हमारी सरकार की नीतियों और अभियानों की प्रेरणा: मुख्यमंत्री शर्मा

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 18-12-2025
Respect for nature is the driving force behind our government's policies and campaigns: Chief Minister Sharma
Respect for nature is the driving force behind our government's policies and campaigns: Chief Minister Sharma

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बृहस्पतिवार को कहा कि प्रकृति के सम्मान की भारतीय संस्कृति की परंपराओं को राज्य सरकार ने अपनी नीतियों एवं अभियानों का प्रेरणास्रोत बनाया है।
 
उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण का व्यक्तिगत संकल्प लेते हुए वे राजस्थान को विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी अग्रणी बनाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य मिले।
 
शर्मा यहां ‘हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉन्क्लेव’ को संबोधित कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारे देश और प्रदेश की संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण और जल संकट जैसी गंभीर चुनौतियों के दृष्टिगत राज्य सरकार ने पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाया है।