नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी रिजॉल्वेन ने इस साल जुटाए 8,550 करोड़ रुपये

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 10-11-2026
Renewable energy company Resolve raised Rs 8,550 crore this year
Renewable energy company Resolve raised Rs 8,550 crore this year

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली


 
 निजी इक्विटी निवेशक ईक्यूटी समर्थित भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी रिजॉल्वेन ने इस साल अबतक 90 करोड़ अमेरिकी डॉलर (करीब 8,550 करोड़ रुपये) का वित्तपोषण जुटाया है।
 
कंपनी ने मंगलवार को बयान में बताया कि यह वित्तपोषण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, निजी बैंकों, बहुराष्ट्रीय बैंकों और अवसंरचना वित्तपोषण संस्थानों समेत कुल 15 ऋणदाताओं से प्राप्त हुआ है।
 
रिजॉल्वेन इस साल की शुरुआत में एक स्वतंत्र नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी बनी थी।
 
कंपनी ने बताया कि जुटाई गई कुल राशि में करीब 70 करोड़ डॉलर कोष-आधारित ऋण वित्तपोषण और 20 करोड़ डॉलर समूह स्तर की गैर-कोष आधारित ऋण सुविधाएं शामिल हैं।
 
कंपनी की वित्तपोषण प्रक्रिया मार्च, 2026 में शुरू हुई थी। उस समय उसने 136 मेगावाट की परिचालन परिसंपत्तियों के लिए 450 करोड़ रुपये के पुनर्वित्तपोषण का सौदा किया था।
 
रिजॉल्वेन के मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) अभिनव अग्रवाल ने कहा, ‘‘कंपनी इस साल कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय ऋणदाताओं को अपने साथ जोड़ने में सफल रही है। यह कंपनी की मजबूत पृष्ठभूमि, बेहतर संचालन व्यवस्था और टीम की कार्यान्वयन क्षमता को दर्शाता है।’’