केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण: मोदी

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 11-03-2026
Renaming of Kerala to Keralam a moment of happiness for 'Malayali' brothers: Modi
Renaming of Kerala to Keralam a moment of happiness for 'Malayali' brothers: Modi

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि केंद्र द्वारा केरल का नाम बदलकर केरलम् किया जाना ‘मलयाली’ भाइयों के लिए खुशी का क्षण है।
 
प्रधानमंत्री राज्य में मछुआरों के कल्याण के लिए काम करने वाली संस्था अखिल केरल धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे।
 
अपने उद्घाटन भाषण में प्रधानमंत्री मोदी ने केरल में 2018 में आई बाढ़ के दौरान मछुआरा समुदाय के साहस, सेवा और समर्पण की सराहना की।
 
उन्होंने कहा कि धीवर सभा 50 वर्षों से मछुआरों के अधिकारों के लिए काम कर रही है।
 
मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार ने मछुआरा समुदाय और उनकी गतिविधियों को मजबूत करने के लिए विभिन्न पहल की हैं। उन्होंने यह भी कहा कि समुद्र में मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नावों में 4,500 से अधिक उपग्रह-आधारित ट्रांसपॉडर लगाए गए हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे कोच्चि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए नौसेना अड्डे पर आए। वहां से प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से मरीन ड्राइव पहुंचे, जहां उन्होंने अपने पहले कार्यक्रम के तहत धीवर सभा के स्वर्ण जयंती समारोह में हिस्सा लिया।
 
प्रधानमंत्री भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चुनावी सम्मेलन का उद्घाटन करने सहित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केरल पहुंचे हैं।