RBI to inject Rs 2 lakh crore into banking system today through seven-day VRRR auction
आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) सात दिन की वैरिएबल रेट रेपो’ (वीआरआर) नीलामी के जरिये शुक्रवार को बैंकिंग प्रणाली में दो लाख करोड़ रुपये की अस्थायी नकदी डालेगी।
केंद्रीय बैंक ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘ वर्तमान में मौजूद अस्थायी अधिशेष नकदी को देखते हुए शुक्रवार को वीआरआरआर नीलामी करने का निर्णय किया गया है।’’
यह नीलामी दोपहर दो बजे से ढाई बजे के बीच होगी। इन निधियों की वापसी 17 अप्रैल को होगी।
सरकारी प्रतिभूतियों (जी-सेक) की परिपक्वता के कारण बैंकिंग प्रणाली में नकदी काफी अधिक हो गई है।