रक्षा खडसे ने महिला दिवस के मौके पर 250 जिलों में एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं की घोषणा की

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 02-03-2026
Raksha Khadse announces athletics competitions in 250 districts on the occasion of Women's Day
Raksha Khadse announces athletics competitions in 250 districts on the occasion of Women's Day

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने सोमवार को घोषणा की कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आठ और नौ मार्च को देश भर के 250 जिलों की दो लाख से अधिक लड़कियां ‘अस्मिता’ एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेंगी।
 
खडसे ने भारत की 2036 ओलंपिक की दावेदारी को मजबूत करने के लिए खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की वकालत की।
 
यह खेल मंत्रालय की पहल का एक हिस्सा है जो अहमदाबाद में 2030 के राष्ट्रमंडल खेलों और भारत के ओलंपिक मेजबान बनने की कोशिश को ध्यान में रखते हुए देश भर में महिला तकनीकी अधिकारियों का एक पूल बनाने की भी शुरुआत करेगा।
 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस आठ मार्च को मनाया जाता है।
 
‘अस्मिता’ (महिलाओं को प्रेरित करके खेल में कामयाबी हासिल करना) खेलो इंडिया योजना के मिशन का एक हिस्सा है जिसका मकसद लीग के जरिए महिलाओं के बीच खेलों को बढ़ावा देना है। यह पहल 2021 में शुरू हुई थी।