राजस्थान सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अग्रवाल को एपीओ किया

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 29-10-2026
Rajasthan government APOs senior IAS officer Aggarwal
Rajasthan government APOs senior IAS officer Aggarwal

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 राजस्थान सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी शिखर अग्रवाल को सभी पदों से हटा दिया है। कार्मिक विभाग ने इसकी जानकारी दी।
 
राज्य के कार्मिक विभाग की ओर से बुधवार देर रात जारी आदेश के अनुसार प्रशासनिक कारणों से अग्रवाल को आगामी आदेश तक पदस्थापन आदेश की प्रतीक्षा (एपीओ) में रखा जाता है।
 
उल्लेखनीय है कि 1993 बैच के आईएएस अधिकारी अग्रवाल अभी अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) पद पर थे। इसके अलावा वह भिवाड़ी इन्टीग्रेटेड विकास प्राधिकरण के विशेषाधिकारी तथा निवेश संवर्धन ब्यूरो राजस्थान के अध्यक्ष भी थे। उनके पास कई और भी पद थे।
 
विभाग के आदेश के अनुसार अग्रवाल को इन सभी पदों से हटाकर एपीओ किया गया है।