राजस्थान: जयपुर में 20 और 22 फरवरी को होगा वायुसेना की सूर्यकिरण टीम का ‘एयर शो’

Story by  PTI | Published by  [email protected] | Date 17-02-2026
Rajasthan: Air Force's Suryakiran team to hold 'Air Show' in Jaipur on February 20 and 22
Rajasthan: Air Force's Suryakiran team to hold 'Air Show' in Jaipur on February 20 and 22

 

आवाज द वॉयस/नई दिल्ली

 
 भारतीय वायुसेना की ‘एंबेसडर’ सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम 20 और 22 फरवरी को जयपुर में ‘एयर शो’ करेगी। सेना के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता के अनुसार, सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम यहां जल महल के ऊपर करतब दिखाएगी।
 
सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल निखिल धवन ने यहां एक बयान में बताया कि सूर्यकिरण टीम भारत में निर्मित नौ हॉक एमके-132 विमानों के जरिये करतब दिखाएगी।
 
बयान के मुताबिक, इस टीम में कुल 14 पायलट हैं, जिनमें टीम लीडर ग्रुप कैप्टन अजय दसरथी व डिप्टी लीडर विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह हैं।
 
इस टीम की स्थापना 1996 में हुई थी।
 
यह टीम एशिया की एकमात्र नौ-विमान एरोबैटिक टीम है और दुनिया की चुनिंदा एरोबैटिक टीमों में से एक है।
 
उन्होंने बताया कि टीम ने देश-विदेश में 800 से अधिक एयर शो किए हैं और चीन, श्रीलंका, म्यामां, थाईलैंड, सिंगापुर व संयुक्त अरब अमीरात जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय एयर शो में भारतीय वायुसेना की पेशेवर क्षमता का प्रतिनिधित्व किया है।