आवाज द वॉयस/नई दिल्ली
चंडीगढ़, सात सितंबर (भाषा) पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में रविवार को बारिश हुई तथा सिरसा में सबसे अधिक 49.5 मिलीमीटर (मिमी) वर्षा दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी मौसम रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।
पंजाब में अमृतसर समेत विभिन्न स्थानों पर बारिश हुई। अमृतसर में रविवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 3.7 मिमी वर्षा हुई।
लुधियाना में 2.4 मिमी और पटियाला में 9.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा, फरीदकोट, पठानकोट और फिरोजपुर में भी वर्षा हुई।
पड़ोसी राज्य हरियाणा में, अंबाला में 12.1 मिमी और हिसार में 14.6 मिमी बारिश हुई। सिरसा में 49.5 मिमी, पानीपत में 10.5 मिमी और मेवात में एक मिमी वर्षा हुई।
पंजाब दशकों में अपनी सबसे भीषण बाढ़ आपदाओं में से एक का सामना कर रहा है। यह बाढ़ हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण सतलुज, व्यास और रावी नदियों के उफान और मौसमी नालों के कारण आई है।